फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for installation of CCTV cameras

Jammu News: पुरमंडल में सीसीटीवी से बढ़ी सुरक्षा, अन्य चौक-चाैराहों पर भी कैमरे लगाने की मांग

विज्ञापन
Demand for installation of CCTV cameras
- लोगों ने नंदक, नगरोटा सहित अन्य चाैक पर भी कैमरे लगाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संपर्क मार्गों पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ये क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन कैमरों की मदद से पुलिस को अपराधों पर नियंत्रण लगाने में सफलता मिल रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान हुआ है।
पुरमंडल-बड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर गुड़गानी, बस स्टैंड पुरमंडल, उत्तरवाहिनी चौक तथा मंडल खड़ा सहित कई प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन स्थानों पर कैमरे लगने से क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों और चौक-चाैराहों पर सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है। लोगों ने नंदक चौक, नगरोटा चौक, सांदी चौक, चिड़क बाड़ी, खड़ चौक व मंडल में रायसूचानी सड़क मार्ग चौक पर भी कैमरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोविंद राम शर्मा, हेमराज, राजेश कुमार, अंकुश कुमार और सागर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि यदि पुरमंडल क्षेत्र के सभी प्रमुख चौकों और संपर्क मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए जाए तो चोरी, नशा तस्करी, पशु तस्करी तथा बकरी-भेड़ चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। इससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने और उन्हें पकड़ने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पुलिस ने दावा - अपराध नियंत्रण में मिल रही मदद

थाना प्रभारी पुरमंडल मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इनकी सहायता से कई मामलों में सुराग जुटाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि यदि अन्य चौकों पर भी कैमरे लगाए जाते हैं तो क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखना और अपराधियों को पकड़ना और भी आसान हो जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले तीन महीनों के दौरान पुरमंडल थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के पांच मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed