{"_id":"6304c767caf26e4d8e454993","slug":"demand-for-holiday-on-the-birth-anniversary-of-maharaja-hari-singh-hunger-strike-begins-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा राजपूत सभा: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग, जम्मू में भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा राजपूत सभा: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग, जम्मू में भूख हड़ताल शुरू
Tue, 23 Aug 2022 05:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 23 Aug 2022 05:56 PM IST
सार
युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष ने कहा कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग काफी पुरानी है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
protest new
- फोटो : istock
विस्तार
युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुरानी मांग को सरकार अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। मंगलवार को महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास एक एकत्रित हुए सभा सदस्यों को विभिन्न राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष हैप्पी सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग काफी पुरानी है। लेकिन अब जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। एलजी प्रशासन से उम्मीदे थी, लेकिन सरकार ने हमें गले लगाकर दोखा दिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त, डीसी और एजली से मुलाकात की, लेकिन मांग की हर स्तर पर अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में भाजपा, पीडीपी और आम आदमी पार्टी के नेता समर्थन दे रहे हैं। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकार को जवाब देना मुश्किल होगा। इस दौरान टीम जम्मू के अध्यक्ष जोरावर सिंह ने कहा कि यह दुख की बात की मांगों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन