फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for holiday on the birth anniversary of Maharaja Hari Singh, hunger strike begins in Jammu

युवा राजपूत सभा: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग, जम्मू में भूख हड़ताल शुरू

Tue, 23 Aug 2022 05:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 05:56 PM IST
सार

युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष ने कहा कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग काफी पुरानी है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
Demand for holiday on the birth anniversary of Maharaja Hari Singh, hunger strike begins in Jammu
protest new - फोटो : istock

विस्तार

युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुरानी मांग को सरकार अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। मंगलवार को महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास एक एकत्रित हुए सभा सदस्यों को विभिन्न राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी समर्थन दिया।

विज्ञापन


युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष हैप्पी सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग काफी पुरानी है। लेकिन अब जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। एलजी प्रशासन से उम्मीदे थी, लेकिन सरकार ने हमें गले लगाकर दोखा दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त, डीसी और एजली से मुलाकात की, लेकिन मांग की हर स्तर पर अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में भाजपा, पीडीपी और आम आदमी पार्टी के नेता समर्थन दे रहे हैं। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकार को जवाब देना मुश्किल होगा। इस दौरान टीम जम्मू के अध्यक्ष जोरावर सिंह ने कहा कि यह दुख की बात की मांगों की अनदेखी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed