फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for fire brigade

Jammu News: सूखी फसल में आग का डर, खेतों में गाड़ी भेजने के लिए तैयार नहीं दमकल विभाग

विज्ञापन
Demand for fire brigade
ग्रामीणों ने शुरू की गेहूं की कटाई, बोले- बार-बार अर्जी देने नहीं जा सकते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पंचायत ब्यासपुर-प्रलाह के लोगों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। लेकिन, अब तक दमकल विभाग ने एहतियात के तौर पर एक गाड़ी पंचायत में तैनात नहीं की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा और बार-बार निदेशक दमकल विभाग को अर्जी देने को कहा जा रहा है। जबकि, किसान पहले ही विभाग के उपनिदेशक को अर्जी दे चुके हैं। उनका कहना है कि किसान खेतों में काम करे या बार-बार विभाग को अर्जी देता फिरे।
पंचायत के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते शुक्रवार को एडीडीसी जम्मू को गांव में दमकल की अस्थायी गाड़ी गेहूं की कटाई तक खड़ी करने की मांग की थी। एडीडीसी रमेश चंद्र ने अर्जी को उपनिदेशक दमकल विभाग को भेजा। लेकिन, अब उपनिदेशक कह रहे हैं कि किसान विभाग के निदेशक को अर्जी दें। गाड़ी की तैनाती के लिए निदेशक से ग्रामीणों को खुद ही बात करनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने कहा कि अर्जी में पहले ही 4 दिन निकल गए हैं, और गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है। लेकिन, विभाग ग्रामीणों को बार-बार अर्जियां देने के लिए कह रहा है। विभाग ग्रामीणों की समस्या को लेकर गंभीर ही नहीं है।
विज्ञापन

----
गाड़ी को अस्थायी तौर पर कहीं नियुक्त करना निदेशक की देखरेख में होता है। इसलिए, ग्रामीणों को इस मुद्दे पर निदेशक से ही बात करनी चाहिए।

- राजकुमार रैना, उपनिदेशक, दमकल विभाग
----
उपनिदेशक को पहले ही निदेशक से मिलने के लिए कहना चाहिए था। उन्होंने 4 दिन बर्बाद कर दिए हैं। इस मुद्दे को निदेशक तत्काल हल करें। इतनी जिम्मेदार कुर्सी पर बैठे अधिकारी को अपना काम पता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दर्शन कुंडल, गांव के पंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed