फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DEMAND FOR DISTRICT STATUS

जिले की मांग : बनी में प्रदर्शन, बिलावर से भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
DEMAND FOR DISTRICT STATUS
कठुआ। बिलावर व बसोहली के बाद अब बनी को जिले का दर्जा देने को लेकर आवाज तेज होने लगी है। सोमवार को बनी को पहाड़ी जिले का दर्जा देने की मांग को लेकर बांजल पंचायत के कछीड़ गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी देवराज ने बनी को पहाड़ी जिले का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि बनी से बिलावर और बसोहली की दूरी एक समान है। ऐसे में सड़क बनाकर यदि बनी को जिला बनाया जाए तो तीनों तहसीलों के लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बनी तहसील एक ओर से हिमाचल से सटी है, जबकि दूसरी ओर उधमपुर और भद्रवाह से जुड़ा हुआ है। प्राकृतिक रूप से बनी कई प्रकार से संबद्ध है। बनी को जिले का दर्जा मिलने से पहाड़ी क्षेत्र का विकास भी होगा। और पयर्टन की दृष्टि से भी क्षेत्र को विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बनी को जिले का दर्जा मिलने से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा होगी। जिन्हें जिला स्तर के कार्य कारवाने के लिए डेढ़ सौ किलोमीटर सफर तय कर कठुआ जाना पड़ता है। प्रदेश सरकार से मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बनी को जल्द जिले का दर्जा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावर को जिला बनाने के लिए भेजा ज्ञापन
बिलावर में कांग्रेस ने एडीसी से की मुलाकात
बिलावर को जिले का दर्जा दिलवाने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) बिलावर संदेश कुमार शर्मा से मिला। इस दौरान उन्होंने एडीसी के माध्यम से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि बिलावर को जिले का दर्जा दिया जाए। बिलावर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्याम लाल सपोलिया की अध्यक्षता में एडीसी से मिलने पहुंचे लोगाें में उपमंडल ब्लॉक के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एडीसी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जल्द से जल्द बिलावर को जिले का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि कई वर्ष पहले बलोरिया आयोग और कैबिनेट सब कमेटी ने बिलावर को जिला बनाने की सिफारिश की थी। अगर बिलावर को जिला बनाने में सरकार ने किसी तरह का भेदभाव किया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

जिले के लिए भाजपा आंदोलन को तैयार
उपजिला बिलावर को जिले का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बैठक की। सीनियर सिटीजन क्लब में हुई बैठक में क्षेत्र के कई भाजपा नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कहा गया कि पार्टी का हरेक कार्यकर्ता बिलावर को जिला बनाने के समर्थन में है। अगर बिलावर को जिले का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा को आंदोलन भी करना पड़ा तो करेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर भाजपा पहाड़ी जिला अध्यक्ष कर्नल महान सिंह का वायरल हो रहा संदेश उनकी निजी राय है। भाजपा बिलावर का कोई भी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के वायरल हो रहे संदेश से इत्तेफाक नहीं रखता है। इस मौके पर कई भाजपा नेताओं ने अपने अपने विचार रखे और बिलावर को जल्द से जल्द जिले का दर्जा देने की मांग सरकार से की। इस मौके पर भाजपा बिलावर नगर पालिका के अध्यक्ष उमाकांत, सरपंच अमरीक सिंह, महासचिव किशोर बसौतरा, पार्षद मुकेश खजुरिया, बिलावर ब्लॉक भाजपा के अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद, रविंद्र बिलोरिया, डॉ. भुवनेश्वर प्रसाद शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन ओंकार सिंह और सूरम सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed