फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for additional budget for Jammu and Kashmir Tawi River Front, jammu kashmir latest news

जम्मू-कश्मीर तवी रिवर फ्रंट के लिए अतिरिक्त बजट की डिमांड, जेडीए ने भेजा 400 करोड़ का प्रस्ताव

Wed, 21 Aug 2019 01:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 21 Aug 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Demand for additional budget for Jammu and Kashmir Tawi River Front, jammu kashmir latest news
तवी नदी - फोटो : अमर उजाला, फाइल

अहमदाबाद की साबरमती नदी की तर्ज पर बनने वाले तवी रिवर फ्रंट के काम के लिए जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी ने अतिरिक्त बजट की डिमांड एशियन डेवलपमेंट बैंक से की है। इसके लिए जेडीए ने 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बैंक को भेजा है। मौजूदा समय में जेडीए के पास 150 करोड़ की राशि जमा है। इस राशि में काम करवाने के लिए कोई भी कंपनी आगे नहीं आ रही है।

विज्ञापन

 
मार्च 2018 में तवी रिवर फ्रंट के निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू हुई थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया भी चली। 150 करोड़ में काम करवाने के लिए कंपनियां राजी नहीं हुईं। इस कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। अब बैंक से अतिरिक्त बजट की डिमांड की गई है।

विज्ञापन

पहले चरण में नगरोटा तक होना है काम

तवी रिवर फ्रंट कुल दस किलोमीटर बनना है। पहले चरण में चौथे पुल से लेकर डीसी कार्यालय (साढ़े तीन किमी) तक काम शुरू होगा। वहीं दूसरे चरण में डीसी कार्यालय से नगरोटा तक काम होगा। तवी रिवर फ्रंट बनने से पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। साढ़े तीन किलोमीटर तवी रिवर फ्रंट में पहले प्रोटेक्शन दीवार लगाई जानी है। इसमें दस फुट पैदल रास्ता तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही सुंदर पार्क बनेंगे। यहां पर फूल और पौधे लगाए जाएंगे। इस बीच एक रिटेनिंग दीवार भी लगाई जाएगी। नदी किनारे शापिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट का निर्माण भी होगा। पार्क में काफी शॉप, लाइब्रेरी, बुक शॉप, फूड कार्नर भी बनाएं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनओसी लेने पर भी चल रहा काम

पर्यावरण विभाग और खनन विभाग से एनओसी लेने के लिए प्रक्रिया जारी है। पहले एनओसी के लिए अप्लाई किया गया था। इसमें कुछ खामियों को पूरा करने को कहा गया था। जेडीए ने कमियों को ठीक कर दोबारा एनओसी के लिए अप्लाई किया है।

तवी रिवर फ्रंट के निर्माण के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से बजट की डिमांड की गई है। इसके लिए चार सौ करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। कम बजट में कंपनियां काम करने को तैयार नहीं हैं। राविंद्र सिंह, एसई, जेडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed