फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand,facilities,jammu news

बस स्टैंड की मल्टी टायर पार्किंग को कोविड केयर सेंटर में बदले प्रशासन

विज्ञापन
demand,facilities,jammu news
जम्मू। जम्मू शहर मेें जिस रफ्तार से कोविड संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है वह चिंताजनक है। संक्रमित लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार को तत्काल प्रभाव से बस स्टैंड की मल्टी टायर पार्किंग को कोविड सेंटर में बदलना चाहिए। यह बात भाजपा प्रवक्ता एवं वरिष्ठ एडवोकेट अभिनव शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जम्मू जिला प्रशासन को नए कोविड केयर सेंटर बनाने की बजाय बस स्टैंड की पार्किंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे समय के साथ-साथ राजस्व की भी बचत होगी और कोविड संक्रमित लोगों को बेड सहित अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध होगी। शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड में मल्टी टायर पार्किंग जीएमसी, एसएमजीएस और गांधीनगर अस्तपाल के पास होगा, ऐसे में यहां पर कोविड केयर सेंटर बनने से कोविड संक्रमित मरीजों को डॉक्टरों का जरूरी परामर्श के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोविड-19 की तीसरी लहर काफी गंभीर और जानलेवा हो सकती है। ऐसे में प्रदेश प्रशासन को पूरी तैयारी करनी चाहिए, ताकि कम से कम लोग इससे प्रभावित हों। उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों से मुश्किल समय में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने के साथ कोविड एसओपी का पालन करने के लिए जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed