{"_id":"2064bd47144fc5adcdc4c43111625a5e","slug":"delivery-in-railway-station-waiting-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में दिया बच्चे को जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Sep 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के आराम कक्ष में शुक्रवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी के आला अफसर वेटिंग हाल पहुंचे और स्थिति को देखते हुए महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा दोनों को गांधीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टरों के मुताबिक मां और बच्चे की हालत सामान्य है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बसंतबाग, श्रीनगर निवासी हैदर अली अपनी पत्नी मोबिदा खातून के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनकी पत्नी गर्भ से थी।
विज्ञापन
वह श्रीनगर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी अचानक महिला को दर्द शुरू हो गया। पत्नी के साथ के लोगों ने किसी तरह से महिला को आराम कक्ष में ही कवर किया और कुछ ही देर में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना एसएसपी रेलवे शिव कुमार को मिली, तो वे स्पेशल सेक्रेटरी रिस्पिट कैंप रेलवे, एसडीपीओ जीआरपी चरनदीप सिंह, एसएचओ नीरज चौधरी के साथ महिला को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था में जुट गए।
एंबुलेंस बुलाकर तुरंत बच्चे और मां को गांधीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबर लिखे जाने तक मां और बच्चे की हालत सामान्य थी।