Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Delhi Police paper leaked in Ghagwal, three laptops and four mobile phones seized.

Jammu Kashmir: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध, केंद्र तक बिछाया केबल; हैकर्स के रिमोट पर थे कम्प्यूटर

Thu, 18 Dec 2025 03:48 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 18 Dec 2025 03:48 AM IST
सार

सांबा के घगवाल में दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हैकरों ने अंडरग्राउंड वायरिंग और रिमोट एक्सेस से सिस्टम हैक कर पेपर लीक किया। पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, चार मोबाइल और स्कैनर जब्त कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Delhi Police paper leaked in Ghagwal, three laptops and four mobile phones seized.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दिल्ली पुलिस की मंगलवार को हुई ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में बेहद शातिराना तरीके से सॉल्वरों ने सेंध लगा दी। इसके लिए हैकर्स (सॉल्वरों) ने घगवाल में स्थित परीक्षा केंद्र के पास किराये के एक कमरे तक अंडरग्राउंड वाई-फाई केबल बिछाकर परीक्षा केंद्र के कम्प्यूटरों को रिमोट एक्सेस पर ले लिया था। पुलिस जब तक कमरे में दाखिल हो पाई गिरोह के सदस्य पिछले दरवाजे से भाग निकले। 

विज्ञापन


 बरामद सर्वर की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि गिरोह पेपर सॉल्व करा पाया था या नहीं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले हुई परीक्षाओं में भी क्या गिरोह ने सेंध लगाई थी। घगवाल में कैलवरी मिशन स्कूल है। यह स्कूल बंद हो चुका है। इसकी इमारत में अब माइन क्विक नामक संस्था है जो ऑनलाइन परीक्षाएं कराती है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा थी। केंद्र सुनसान इलाके में है और इसके पीछे चारों तरफ जंगल है। सूत्रों के अनुसार, परीक्षा के दौरान केंद्र के पास सुनसान में बने एक कमरे के अंदर से आ रही आवाज से पुलिस को संदेह हुआ। पुलिसकर्मियों के दरवाजा खटखटाते ही अंदर बैठे लोग पिछले दरवाजे से जंगल में भाग निकले।  मामले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह पिछले डेढ़ महीने से सक्रिय था। बताया जा रहा है कि गिरोह ने सुनसान इलाके में बने कमरे को इसीलिए किराये पर लिया ताकि किसी को शक न हो। शातिरों ने कमरे से एग्जाम सेंटर तक जमीन के नीचे वाईफाई केबल बिछाया ताकि नेटवर्क का पता न चले। सूत्रों के अनुसार यहीं से परीक्षा केंद्र के कम्प्यूटरों को रिमोट एक्सेस पर ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
घगवाल थाने की पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 65 और 66 के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 65 कम्प्यूटर सोर्स कोड से छेड़छाड़ से संबंधित है, जबकि धारा 66 कम्प्यूटर संबंधी अपराधों (जैसे हैकिंग) से जुड़ी है। आरोपियों पर धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) भी लगाई गई है। यह पहले आईपीसी की धारा 420 थी।


साइबर टीम करेगी जांच 
एफएसएल टीम की मौजूदगी में किराये के कमरे से कम्प्यूटर, लैपटॉप आदि जब्त कर लिए गए हैं। साइबर टीम इनकी जांच करेगी और आरोपी पकड़े जाएंगे। 
-केएस वाली, एसडीएम

सर्वर तक लगा लिए थे शातिरों ने
पुलिस जांच के दौरान कमरे से परीक्षा केंद्र तक बिछाया गया तार बरामद हुआ है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। बुधवार सुबह एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए। नायब तहसीलदार जगदेव सिंह की देखरेख में मौके से तीन लैपटाॅप, तीन कम्प्यूटर और सर्वर को जब्त किया गया। इसके अलावा एफएसएल की टीम एक कंप्यूटर को जांच के लिए अपने साथ ले गई है। बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस के लिए चालकों की भर्ती परीक्षा थी। परीक्षा में कोई शोर शराबा न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed