फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Delhi Patiala House Court granted parole to Rashid Engineer to take oath

Engineer Rashid : इंजीनियर रशीद को सांसद के रूप में शपथ लेने की मिली इजाजत, दो घंटे में निपटाने होंगे कार्य

Tue, 02 Jul 2024 04:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 04:48 PM IST
सार

बारामुला में लोकसभा चुनाव जीत चुके इंजीनियर रशीद को सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति अदालत से मिल गई है। वह पांच जुलाई को शपथ लेंगे।

विज्ञापन
Delhi Patiala House Court granted parole to Rashid Engineer to take oath
इंजीनियर राशिद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के बारामुला में लोकसभा चुनाव जीत चुके इंजीनियर रशीद को सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति अदालत से मिल गई है। वह पांच जुलाई को शपथ लेंगे। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने रशीद को पैरोल दे दी है। वह अभी तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में रहते हुए ही उन्होंने चुनाव लड़ा था। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को रशीद के शपथ लेने पर सहमति दी। इसके बाद आज उन्हें पैरोल मिल गई है। उन्हें अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है, जिनमें से मीडिया से बातचीत न करना भी शामिल है। 
विज्ञापन


रशीद ने शपथ लेने और अपने संसदीय कार्यों को करने के लिए अंतरिम जमानत या वैकल्पिक रूप से हिरासत में पैरोल की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था। अदालत ने 22 जून को मामले को स्थगित कर दिया था और एनआईए से अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी फंडिंग मामले में जेल में बंद है रशीद

इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर शेख अब्दुल रशीद आतंकी फंडिंग मामले में 2019 से तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में रहकर ही उन्होंने उत्तरी कश्मीर की बारामुला सीट से चुनाव लड़ा था और इस सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज की थी। इंजीनियर रशीद ने उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन को हराया था। 

रशीद ने दो लाख से अधिक वोटों से उमर को हराया

रशीद ने बारामुला सीट पर 4,72,481 वोट हासिल किए थे। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला को 2,04,142 वोटों के अंतर से हराया। उमर को 2,68,339 वोट मिले। वहीं, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन को 1,73,239 मत प्राप्त हुए थे। बारामुला सीट पर सीधे तौर पर मुकाबला अब्दुल्ला और लोन के बीच माना जा रहा था, लेकिन जैसे ही रशीद मैदान में उतरे, तो बारामुला में हवा बदल गई। 

कौन है इंजीनियर रशीद

रशीद ने आवामी इत्तेहाद पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। अपना राजनीतिक करियर वर्ष 2008 में शुरू किया था। एक निर्माण इंजीनियर के रूप में अपनी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सियासत शुरू की। महज 17 दिनों के अभियान के बाद उन्होंने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा शहर में लंगेट की निर्वाचन सीट जीत ली थी। पहली बार उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता है।

जेल में बंद होने पर बेटों ने संभाली प्रचार की कमान

जेल में बंद होने के चलते रशीद के दोनों बेटे अबरार और असरार ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव में प्रचार की कमान संभाली थी। चुनाव लड़ने के करीब दो सप्ताह के भीतर ही उन्होंने लोगों का भरपूर समर्थन हासिल कर लिया था। उनकी रैलियों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। लोगों का साथ वोट में भी बदला और उन्हें जीत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed