फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Delhi: Army Chief manoj pande said Pakistan Army trying to aggregate terrorism in Rajouri Poonch area

सेना प्रमुख बोले: कश्मीर में शांति से बौखलाहट में पाकिस्तान, राजोरी-पुंछ में आतंक को उकसावा देने की कोशिश

Thu, 11 Jan 2024 02:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Jan 2024 02:49 PM IST
सार

सेना प्रमुख ने कहा कि राजोरी और पुंछ में 2003 से 2017-18 तक शांति रही है। पिछले छह महीनों में इन क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियां चिंता का विषय रही है। 

विज्ञापन
Delhi: Army Chief manoj pande said Pakistan Army trying to aggregate terrorism in Rajouri Poonch area
सेना प्रमुख मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना राजोरी और पुंछ क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ाने की कोशिश करे रही है। कश्मीर घाटी में शांति बहाल हो रही है। ऐसे में देश विरोधी ताकतें छद्म तंजीमों को उकसावा दे रही हैं, जिन पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजोरी और पुंछ में 2003 से 2017-18 तक शांति रही है। पिछले छह महीनों में इन क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियां चिंता का विषय रही है। 

विज्ञापन


थलसेना अध्यक्ष ने कहा कि एलओसी पर सीजफायर है, लेकिन घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं, जिन्हें हमने नाकाम किया है। हमने मजबूत एंटी ड्रोन सिस्टम बनाया है, जिससे ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी ना हो पाए। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा,  'हमारी उत्तरी सीमा पर हालात स्थिर, लेकिन तनावपूर्ण बने हुए हैं। हम लगातार बातचीत के जरिए मुद्दों का हल ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी ऑपरेशनल तैयारी बहुत अच्छी है और तैनाती भी नियंत्रित और विस्तृत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने बताया, 'अग्निवीरों के पहले दो बैच फील्ड यूनिट में तैनाती के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इनके फीडबैक काफी अच्छे और उत्साहजनक हैं। 120 महिला अअधिकारियों को भी कमांड भूमिका में स्थायी कमीशन दिया गया है और उनकी फील्ड एरिया में भी तैनाती की गई है। वह भी अच्छा काम कर रही हैं।'



जनरल मनोज पांडे ने कहा कि उत्तर पूर्व में बीते साल हालात बेहतर हुए हैं और इसकी जिम्मेदार सरकार द्वारा बनाई गई नीतियां हैं। हिंसा की घटनाएं कम हुई हैं। मणिपुर में बीते साल मई में हिंसा हुई थी लेकिन राज्य सरकार, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त प्रयासों से हालात अभी स्थिर हैं और हम हालात को सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed