फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   delay in election due to flood in J&K

बाढ़ में बही गई रियासती चुनाव की रफ्तार

Fri, 19 Sep 2014 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 19 Sep 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
delay in election due to flood in J&K

रियासत में बाढ़ से हुई तबाही के बाद अभी हालात पटरी पर नहीं आ पाए हैं। इसके चलते सियासी दलों में विधानसभा चुनावों को लेकर वेट एंड वॉच की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के पहले चुनाव प्रचार में तेजी और उम्मीदवारों की सूचियां जारी करने में जुटी सियासी दलों की गतिविधियां लगभग मंद पड़ गई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह का कहना है कि बाढ़ के बाद हालात पटरी पर नहीं आ पाए हैं। रियासत के हालात को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव आयोग को चुनाव को लेकर फैसला करना है। जब भी चुनाव होंगे, पार्टी पूरी तरह तैयार है। फिलहाल, पार्टी का ध्यान बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने पर है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव बाली भगत ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जब भी चुनाव होंगे पार्टी इसके लिए तैयार है। फिलहाल, आयोग के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। पार्टी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में पूरा सहयोग दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी नेता एवं गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अमरीक सिंह रीन का कहना है कि बाढ़ के बाद से हालात खराब हैं। कश्मीर में स्थिति अब भी सामान्य नहीं है। कई जगह जलभराव है। गंदगी और मलबे के ढेरों से बुरा हाल है। विधानसभा चुनाव पर फैसला चुनाव आयोग को लेना है। जब भी निर्णय आएगा, पार्टी इसके लिए तैयार है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पार्टी ध्यान केंद्रित किए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed