फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Defence Minister Rajnath Singh Will Reach Jammu Kashmir Today News in Hindi

Rajnath Singh Visit : रक्षा मंत्री राजनाथ आज पहुंचेंगे जम्मू कश्मीर, एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों का लेंगे जायजा

Thu, 16 Jun 2022 10:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 10:16 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। पहले दिन वह एलओसी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके बाद वह महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh Will Reach Jammu Kashmir Today News in Hindi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पहुंचेंगे। पहले दिन 16 जून को वे कश्मीर में अग्रिम इलाकों में जाकर एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही घाटी में सुरक्षा हालात की समग्र समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान सैन्य कमांडरों की ओर से एलओसी पर घुसपैठ रोकने तथा दुश्मनों की हरकतों का जवाब देने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। वे वहां तैनात जवानों से भी संवाद कर उनकी हौसला अफजाई करेंगे।
विज्ञापन


घाटी में हाल के दिनों में टारगेट किलिंग की बढ़ती घटनाओं तथा सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों के बीच उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले दिन 17 जून को वे जम्मू आएंगे। यहां महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed