{"_id":"63599230dcb7f6046032cb58","slug":"defense-minister-rajnath-singh-will-come-today-on-a-two-day-visit-to-jammu-and-kashmir-and-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defense Minister Visit: श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, LAC की सुरक्षा व्यवस्था जांचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Defense Minister Visit: श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, LAC की सुरक्षा व्यवस्था जांचेंगे
Thu, 27 Oct 2022 01:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:13 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को सीधे श्रीनगर पहुंचें। वह एयरबेस पर 1947 के युद्ध के ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनें। कश्मीर को कबाइलियों से मुक्त कराने के लिए भारत ने अपनी सेना उतारी थी।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे आज से जम्मू कश्मीर व लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी हैं। इस दौरान रक्षामंत्री लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अग्रिम मोर्चे पर जाकर ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री सबसे पहले 27 अक्तूबर को श्रीनगर पहुंचे हैं, जहां वे एयरबेस पर 1947 के युद्ध के ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे। कश्मीर को कबाइलियों से मुक्त कराने के लिए भारत ने अपनी सेना उतारी थी। इसलिए इस दिन को सेना इंफेंट्री डे के रूप में मनाती है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री इसी ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे। यहां के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे लेह चले जाएंगे। लेह में वे एलओसी पर जाकर ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे। सर्दी के मौसम में जवानों की सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों के साथ ही सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
गलवां के शियोक पुल से जम्मू संभाग की 17 परियोजनाओं का कल करेंगे शुभारंभ राजनाथ सिंह 28 अक्तूबर को गलवां घाटी के शियोक पुल से देश की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन्हें बीआरओ की ओर से तैयार किया गया है।
इनमें जम्मू संभाग की 17 परियोजनाएं शामिल हैं जिनमें कठुआ की सात शामिल हैं। कठुआ के हीरानगर इलाके के पहाड़पुर में भाग नाला पर 121 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण करेंगे जिससे पंजाब आने-जाने का दूरी कम होगी।
इलाके के लोगों को अमृतसर जाने के लिए लखनपुर, माधोपुर, पठानकोट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे करीब 50 किलोमीटर तक का सफर कम होगा। अब इस पुल से पंजाब के तारा गढ़, गुरदासपुर से होते हुए सीधे अमृतसर जा सकते हैं।