Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Defence Minister Rajnath Singh has arrived in Jammu.

जम्मू: भाजपा की महापदयात्रा का नेतृत्व करने जम्मू पहुंचे राजनाथ सिंह, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

Sat, 28 Nov 2026 12:34 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 28 Nov 2026 12:34 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' महापदयात्रा का नेतृत्व किया जिसमें सैकड़ों पार्टी नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh has arrived in Jammu.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू पहुंचे। जम्मू एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री के जम्मू दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 

विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' महापदयात्रा का नेतृत्व किया। इस पदयात्रा में पार्टी के सैकड़ों नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने और लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सत शर्मा, सांसदों व विधायकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। तिरंगा हाथ में लेकर उन्होंने पंजतीर्थी चौक (लोक भवन के पास) से मार्च शुरू किया। पदयात्रा परेड चौक स्थित ब्राह्मण सभा की ओर बढ़ी, जहां उन्हें जनसभा को संबोधित करना था।

पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लेकर हिस्सा लिया और अभियान के समर्थन में नारे लगाए। रक्षा मंत्री की मौजूदगी और भीड़ को देखते हुए पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए और यातायात को व्यवस्थित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने की प्रतिबद्धता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed