फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deep Search operation continues in kashmir

अनंतनाग हमले के मास्टरमाइंड इस्माइल लगातार बदल रहा लोकेशन, कश्मीर में सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 13 Jul 2017 10:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 13 Jul 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Deep Search operation continues in kashmir
सेना का संयुक्त ऑपरेशन जारी - फोटो : File Photo

कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन लश्कर की कमान संभाल रहे आतंकी कमांडर और अमरनाथ यात्रियों पर हमले का मास्टर माइंड अबू इस्माइल बुधवार की रात सुरक्षाबलों की छापेमारी से पहले ही फरार होने में कामयाब हो गया। अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद से ही वह लगातार लोकेशन बदल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से उसके खात्मे के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में लश्कर कमांडर अबू इस्माइल बुधवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था। जानकारी मिलते ही रात करीब एक बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी, सेना और सीआरपीएफ द्वारा साझा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इलाके का घेराव होने से पहले ही वह अपने बाकी के साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद से वह हर दो से तीन घंटे में अपना ठिकाना बदल रहा है। वह अब पुलवामा, रेडवानी, आरवनी इलाकों को छोड़ कोकरनाग और अन्य ऊपरी इलाकों की ओर चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार घेरा तोड़कर भागने में रहा है सफल

Deep Search operation continues in kashmir
सेना का संयुक्त ऑपरेशन जारी - फोटो : File Photo

अबू इस्माइल ने अक्टूबर 2015 में सीमांत जिले कुपवाड़ा की शमसाबाड़ी रेंज से घुसपैठ की थी। इसके बाद करीब 6 महीने तक वह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सक्रिय रहा। वर्ष 2016 में वह उत्तरी कश्मीर से दक्षिणी कश्मीर की ओर चला गया और तब से वहीं सक्रिय है।

अबू इस्माइल ने पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में लश्कर के सेकंड-इन-कमांड के तौर पर कमान संभाली हुई थी लेकिन हाल ही में उसने अबू दुजाना के बदले घाटी में लश्कर की कमान संभाली है।

अबू इस्माइल श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में ईडीआई बिल्डिंग में हुए 2 आतंकी हमले, पांपोर में सीआरपीएफ पर हुए हमले के साथ साथ अन्य कई घटनाओं के पीछे मास्टरमाइंड था। अब तक वह चार बार सुरक्षाबलों के घेरे को तोड़कर भागने में कामयाब रहा है। आखिरी बार अप्रैल 2017 में दक्षिणी कश्मीर के करीमाबाद से भागा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed