फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   declare hurriyat a terrorist group

हुर्रियत को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग

Sat, 30 Aug 2014 12:31 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
declare hurriyat a terrorist group

डोगरा फाइटर्स एसोसिएशन जम्मू की ओर से नई दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर पहुंचे और गो-बैक पाकिस्तान के नारों के साथ हुर्रियत को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की।

करीब एक घंटे तक प्रदर्शन जारी रहने के बाद दिल्ली पुलिस ने एसोसिएशन के सदस्यों को हिरासत में ले लिया और चाण्क्यपुरी थाने ले गए।

'हुर्रियत नेताओं को जेल में बंद करें'

declare hurriyat a terrorist group

डोगरा फाइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश सिंह का कहना था कि नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने भारत सरकार के आगाह करने के बावजूद हुर्रियत के नेताओं से मुलाकात कर यह स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर में आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है।

इसके चलते पाकिस्तानी दूतावास को ताला लगा देना चाहिए और पाक उच्चायुक्त बासित अली को वापस पाकिस्तान भेज देना चाहिए। साथ ही एसोसिएशन की ओर से केंद्र सरकार से हुर्रियत को आतंकी संगठन घोषित कर हुर्रियत नेताओं को जेल में बंद करने की भी मांग की गई।

चानक्यपुरी थाने से रिहा किए जाने के बाद शाम को जंतर पहुंचे एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे उनकी मांगे पूरी नहीं होने तक जंतर मंतर पर अनशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed