{"_id":"63599e876988840efe563980","slug":"declaration-of-struggle-for-full-statehood-to-ladakh-sixth-schedule-core-committee-meeting-in-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh News: लद्दाख को पूर्ण राज्य, छठवीं अनुसूची के लिए संघर्ष का एलान, लेह में कोर कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh News: लद्दाख को पूर्ण राज्य, छठवीं अनुसूची के लिए संघर्ष का एलान, लेह में कोर कमेटी की बैठक
Thu, 27 Oct 2022 02:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:24 AM IST
सार
एपेक्स बॉडी के अध्यक्ष थुपसन छेवांग ने कहा कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए तीन साल पूरे होने जा रहे हैं।लद्दाख के लोग अपनी जमीन, रोजगार, संस्कृति, जलवायु और पहचान को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
लेह-लद्दाख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लद्दाखियों ने आंदोलन छेड़ने का एलान कर दिया है। एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने राजधानी शहर लेह में संयुक्त बैठक कर कोर कमेटी का गठन किया है। इसमें युवाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दोनों संगठनों ने साफ किया है कि केंद्र ने उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। ऐसे में उन्हें अपनी जमीन, रोजगार और पहचान को बचाने के लिए आंदोलन की ओर जाना पड़ रहा है। एपेक्स बॉडी के अध्यक्ष थुपसन छेवांग ने कहा कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए तीन साल पूरे होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
लद्दाख के लोग अपनी जमीन, रोजगार, संस्कृति, जलवायु और पहचान को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पूर्ण राज्य और संविधान की छठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर केंद्र से वार्ता जरूर हुईं लेकिन इसे लेकर टालमटोल ही किया गया। अगस्त 2021 में लेह और कारगिल के लोगों ने मिलकर संघर्ष करने का फैसला लिया। अब कोर कमेटी का गठन किया गया है, जो दोनों प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष तेज करेगी।
विज्ञापन