फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   decisions in first cabinet meeting of J&K newly formed govt

कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए अहम फैसले

Tue, 03 Mar 2015 03:31 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
decisions in first cabinet meeting of J&K newly formed govt

कैबिनेट की पहली बैठक में सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वाइन फ्लू के प्रसार पर चिंता व्यक्त करते हुए जम्मू और श्रीनगर में दो जांच केंद्र खोलने को मंजूरी दी गई। स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के लिए जम्मू के जीएमसी में 6 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से जांच केंद्र की स्थापना होगी।

विज्ञापन


श्रीनगर के चेस्ट डिजीज अस्पताल में इस सुविधा को बहाल किया जाएगा। इसके लिए राशि वार्षिक योजना से उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों केंद्रों को युद्धस्तर पर जल्द शुरू करने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने मौसम की खराबी से हो रहे नुकसान की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


कैबिनेट ने बारिश और बर्फवारी से प्रभावित बिजली आपूर्ति, यातायात, और पेयजल की आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों से बर्फ हटाने के लिए तुरंत व्यवस्था के निर्देश मुख्य सचिव को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ सुशासन का वादा

decisions in first cabinet meeting of J&K newly formed govt

बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार साख बनाने की कोशिश करेगी और व्यवस्था का पुनर्निर्माण होगा। कैबिनेट ने बाढ़ राहत के लिए अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की। नुकसान के आकलन और जरूरतों के लिए कैबिनेट सब कमेटी के गठन का फैसला लिया गया है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा मंत्री लाल सिंह, हसीब द्राबू, मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, इमरान रजा अंसारी इस कमेटी के सदस्य होंगे। मंत्रिमंडल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से सरकार की साख कायम करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री पूरी रियासत को अपना क्षेत्र समझें।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर इस सरकार को खरा उतरना होगा जिसके लिए हमें जनादेश मिला है। उन्होंने शासन में जिम्मेदारी और पारदर्शिता लाने पर जोर देते हुए सुशासन लाने की बात कही। मुफ्ती ने कहा कि यह उम्मीदों के गठबंधन की सरकार है।

बजट सत्र 18 मार्च से

decisions in first cabinet meeting of J&K newly formed govt

मुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत और देश के अन्य राज्यों के बीच विश्वास के संकट को समाप्त करना है। खित्तों के बीच भावनात्मक एकता लाना प्राथमिक एजेंडे में शुमार है। उन्होंने कहा कि वह परिवार के मुखिया की तरह काम करेंगे। मुफ्ती ने कहा कि गठबंधन एजेंडा लागू करना सुशासन के लिए जरूरी है।

उन्होंने टीम भावना पर जोर दिया। भ्रष्टाचार उन्मूलन पर भी जोर दिया। उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि सुशासन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कैबिनेट ने विधायक मीर मोहम्मद उड़ी को प्रोटेम स्पीकर बनाने की अनुशंसा राज्यपाल से की है। नए स्पीकर के चुनाव तक वह विधानसभा में नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

नए विधायकों का शपथ ग्रहण 17 मार्च को होगा। कैबिनेट ने 18 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुशंसा की है। पहले दिन राज्यपाल एन एन वोहरा संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण से पहले उसी दिन स्पीकर का चुनाव भी होगा। भाजपा विधायक कवीन्द्र गुप्ता को स्पीकर बनाया जाना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed