{"_id":"00a3994ee40b618534d50c58b031c58d","slug":"debate-in-college-student-on-kashmir-flood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों में छाया रहा कश्मीर बाढ़ का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेजों में छाया रहा कश्मीर बाढ़ का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Sep 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियों के बाद कालेजों में फिर से रौनक लौट आई। कालेज में छात्रों के बीच बाढ़ पर चर्चा होती रही। जिन छात्रों के रिश्तेदार सकु शल घाटी से लौट कर आए, उन्होंने दोस्तों के के बीच घाटी के हालात बयां किए। छात्र कक्षाओं में कम और ग्रुपों में बैठकर चर्चा करते ज्यादा नजर आए।
विज्ञापन
बाढ़ संकट के चलते जम्मू संभाग के स्कूल कालेजों में छुट्टियां कर दी गई थीं। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों से कालेज आने वाले छात्रों ने दोस्तों से अपने इलाकों के हाल पर भी चर्चा की। कई छात्र तवी पर बने चौथे पुल को देखने भी पहुंचे। सबसे ज्यादा रौनक महिला कालेज गांधी नगर में देखने को मिला।
विज्ञापन
हालांकि, छुट्टियों को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी रही। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल नेटवर्किंग साइटों पर 16 सितंबर तक छुट्टियां होने की बात चर्चा में आई थी। इस बात के मद्देनजर भी कई छात्र आज कालेज में नहीं आए।
विज्ञापन
सेमेस्टर परीक्षा बनेगी चुनौती
सितंबर महीना भी पूरा होने को है। ऐसे में नंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा छात्रों के लिए कड़ी चुनौतियां ला सकती है। बाढ़ के कारण करीब एक सप्ताह से राज्य के स्कूल-कालेजों में छुट्टियां थीं। शिक्षकों के सामने भी सिलेबस पूरा करवाने की चिंता बनी हुई है। गांधी नगर की वैशाली और तनवी ने कहा कि अक्तूबर में बहुत छुट्टियां भी हैं।
नवंबर में पेपर हैं। चिंता है कि कैसे सिलेबस पूरा होगा। साइंस कालेज के रमन ने कहा कि मेरे जिन दोस्तों में अंकों के प्रतिशत को लेकर होड़ लगी रहती थी वे भी अब इस बात को लेकर चिंतित हैं। गांधी नगर कालेज के प्रोफेसर सुधांशु ने भी छात्रों की परेशानी को जायज करार दिया।