फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   death

शहर में चार जगह चार लोगों मौत

विज्ञापन
death
जम्मू। शहर में सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। इसमें दो लोग जहां संदिग्ध हालत में बेसुध मिले वहीं, एक ने फंदा लगाया जबकि एक की सड़क हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामले में सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध हालात में सड़क के किनारे बेसुध मिला। पुलिस ने उसे गांधी नगर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जीएमसी भेजा गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। दूसरे मामले में गांधी नगर अस्पताल में ही सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध मिला। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में त्रिकुटा नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक व्यक्ति घर में ही फंदे से झूलता मिला। उसकी पहचान तिलक राज के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार को सौंप दिया है। छन्नी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरोटा में बाइक फिसलने से युवक की मौत
नगरोटा में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कटल बटाल निवासी अमरजीत सिंह बाइक से कहीं जा रहा है। इस दौरान बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed