{"_id":"635ae1eb9ebbd02bd2181ea4","slug":"dead-reasi-news-jmu2710345174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में पंखे पर चादर से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में पंखे पर चादर से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
रियासी। नगर के वार्ड 12 में वीरवार सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में पंखे से चादर के साथ लटकता पाया गया। मृतक की पहचान नीरज सिंह (26) निवासी वार्ड 12 के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वीरवार सुबह नीरज के कमरे से बाहर न आने के बाद परिजन उसे जगाने के लिए गए, जहां उसका शव लटका हुआ पाया गया। मौके पर चीख पुकार मच जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान मौके से उंगलियों के निशान वगैरह लिए गए। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। परिजनों के अनुसार नीरज नगर में ही एक शराब की दुकान पर काम करता है।
बताया कि बुधवार रात को वह रोजाना की तरह दुकान बंद होने के बाद घर लौटा था। आते ही वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। उसका लगभग डेढ़ वर्ष पहले विवाह हुआ था। मौजूदा समय में उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। वीरवार की सुबह कमरे से बाहर न आने के बाद उसका शव फंदे से चादर के साथ लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।