{"_id":"634074a06cbfae3dfc6c7477","slug":"dead-reasi-news-jmu269683897","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला एनएचपीसी के अस्थायी कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला एनएचपीसी के अस्थायी कर्मचारी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट के आधिकारिक क्षेत्र ज्योतिपुरम के एक क्वार्टर में शुक्रवार को एक अस्थायी कर्मचारी का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान राकेश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कोड़ी हुई है, जो मौजूदा समय में ज्योतिपुरम के क्वार्टर नंबर एफ-82 में रह रहा था।
युवक के फंदे से लटके होने का पता चलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। जरूरी औपचारिकताएं निभाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक राकेश सिंह एनएचपीसी में ठेकेदार के जरिये अस्थायी कर्मी के तौर पर काम कर रहा था।
उसका एक मकान माड़ी में भी है, लेकिन ज्योतिपुरम में उसने क्वार्टर ले रखा था। युवक की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लगता है। लेकिन, मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।