फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dead

घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल रियासी में मौत

विज्ञापन
dead
रियासी। उधमपुर के पंचैरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव लड्डा से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने इस घटना का जिम्मेदार उसके भाइयों को ठहराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार दोपहर को लड्डा निवासी चैन सिंह को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। लेकिन, बाद में उसकी मौत हो गई। पत्नी ममता देवी ने बताया कि उसके परिवार को अन्य रिश्तेदार पसंद नहीं करते थे। आए दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया जाता था। उसका परिवार महीनों से पैंथल कटड़ा में रह रहा था, जहां काम कर गुजारा हो रहा था।
विज्ञापन

उसने बताया कि तीन चार दिन पहले ही वह लड्डा स्थित अपने पुश्तैनी घर आए थे। मंगलवार देर शाम को उसका पति बाहर गया था, जहां उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। इस घटना की जानकारी उसे काफी देर से हुई। बाद में घायल को जिला अस्पताल रियासी लाया गया, क्योंकि लड्डा से उधमपुर जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता का आरोप है कि उसके भाइयों ने ही उसके पति की हत्या की है। इस आरोप पर शिकायत दर्ज करते हुए रियासी पुलिस ने जिला अस्पताल में मृतक के साथ आए उसके दो भाइयों को पकड़ लिया। बाद में वीरवार को उन्हें पंचैरी पुलिस के सौंप दिया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed