{"_id":"5d51bd888ebc3e6d0c33ba01","slug":"dead-body-of-youth-found-jammu-news-jmu191238695","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से युवक की लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से युवक की लाश मिली
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गांव अमीर नगर दबड़ के पास से गुजरने वाली नहर में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला, जिससे लाश आसपास सनसनी फैल गई। गांव वासियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला और उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
छानबीन मेें पता चला कि मृतक 27 वर्षीय सरदार गुरजोत सिंह पुत्र मनजीत सिंह गांव चक मोहम्मद यार आरएस पुरा का कहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया। परिवार वालों का कहना था कि गुरजोत तीन दिन पहले घर से अमृतसर जाने के लिए निकला था, परंतु उसकी मौत कैसे हुई और उसका शव नहर से कैसे मिला, यह जांच का विषय है।
परिवार सदमे में है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।