फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dead body of a chained youth recovered from the banks of Chenab

Jammu News: चिनाब किनारे से जंजीर से बंधा युवक का शव बरामद

विज्ञापन
Dead body of a chained youth recovered from the banks of Chenab
प्रारंभिक जांच में हत्या किए जाने की आशंका, मृतक की उम्र 20-25 साल के करीब, जीएमसी भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोट भलवाल। मथवार ब्लॉक के तुंग बगानी क्षेत्र में चिनाब दरिया के किनारे शनिवार देर शाम जंजीर से बंधा युवक का शव बरामद हुआ। जंजीर का भार 25 से 30 किलो के करीब है। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या किए जाने की आशंका है। मृतक युवक की उम्र 20 से 25 साल के करीब है। शव कई दिन पुराना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घरोटा थाना के एसएसओ सुखबीर सिंह के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को चिनाब किनारे से निकाल कर जीएमसी जम्मू भेजा गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। एसएचओ का कहना है कि मृतक इस क्षेत्र का नहीं है। ऐसा लगता है कि पिछले दिनों हुई बारिश में शव किसी और स्थान से बहकर आया है। शव को देखकर लगता है कि युवक की हत्या की गई हो। उसे जंजीर से बांधा गया था। 25 से 30 किलो भार वाले जंजीर से डुबाने की कोशिश की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed