{"_id":"67d736e82d24bca0ef0c849c","slug":"dead-body-held-srinagar-news-c-10-lko1021-568025-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लापता मजदूर के छोटे भाई का भी शव \nनाले में मिला, विरोध में हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लापता मजदूर के छोटे भाई का भी शव नाले में मिला, विरोध में हाईवे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कुलगाम में 13 फरवरी को लापता हुए राजोरी के तीन युवाओं का मामला
शौकत के बड़े भाई रियाज का शव 13 मार्च को वैशो नाले में ही मिला था
लापता तीसरे मजदूर मुख्तार अहमद की तलाश तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। करीब एक माह पहले कुलगाम में लापता हुए राजोरी के तीन युवाओं में से मो. शौकत अहमद का शव रविवार को मह अश्मुजी इलाके के वैशो नाले में मिला। गुज्जर समुदाय के शौकत करीब एक माह पहले अपने बड़े भाई रियाज अहमद बजाड़ व एक अन्य साथी मुख्तार अहमद के साथ दक्षिण कश्मीर के इस जिले में लापता हो गए थे। 13 मार्च को इसी नाले से रियाज का शव मिला था। दो भाइयों की मौत से नाराज लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।
जानकारी के अनुसार रियाज, उनके छोटे भाई मो. शौकत अहमद और मुख्तार अहमद काजीगुंड में मजदूरी करते थे। 13 फरवरी को एक रिश्तेदार के घर में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए ये सभी कुलगाम के अश्मुजी के लिए निकले थे, लेकिन समारोह में पहुंचने से पहले तीनों लापता हो गए थे। इसके बाद से तीनों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए। परिजन ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुलगाम पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने तीनों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। लापता तीसरे युवक मुख्तार अहमद की तलाश जारी है।
कार्रवाई के आश्वासन के बाद हाईवे से हटे लोग
प्रदर्शनकारियों ने कुलगाम में दमजान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पुलिस मामले की जांच शुरू करे। साथ ही यह भी मांग की कि जिन पर इन मौतों के लिए मृतकों के परिजन संदेह जता रहे हों, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। दक्षिण कश्मीर रेंज के उप महानिरीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कानून के तहत कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी हाईवे से हटे।