फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu News: Dead body of a young man found went to celebrate Christmas party with friends

Jammu News: दोस्तों संग क्रिसमस पार्टी मनाने गए युवक का फ्लाय मंडाल में मिला शव

Mon, 26 Dec 2022 01:00 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 01:00 PM IST
सार

प्रेम नगर का रहने वाला प्रथम गिल दो दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी मनाने निकला था। पार्टी के बाद ये तीनों फ्लाय मंडाल स्थित प्रमथ के नाना के निर्माणाधीन मकान में गए

विज्ञापन
Jammu News: Dead body of a young man found went to celebrate Christmas party with friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव रिश्तेदार के निर्माणाधीन मकान से बरामद हुआ है। मरने वाला युवक जम्मू के प्रेम नगर का रहने वाला था। वह शनिवार को दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी मनाने गया था। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर का रहने वाला प्रथम गिल दो दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी मनाने निकला था। पार्टी के बाद ये तीनों फ्लाय मंडाल स्थित प्रमथ के नाना के निर्माणाधीन मकान में गए, यहां तीनों फर्श पर ही कंबल लेकर सो गए। कुछ देर बाद उसके दोस्त उठे तो प्रथम बेसुध मिला। दोस्तों ने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिवार की तरफ से पुलिस को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रथम को अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सतवारी के थाना प्रभारी समीर जिलानी का कहना है कि 174 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनाब से मिला जम्मू के युवक का शव
अखनूर में चिनाब दरिया से जम्मू के युवक का शव बरामद हुआ है। मरने वाले युवक की पहचान सौरव जोशी नानक नगर के रूप में हुई है, जो पेशे से अपना कारोबार करता था। वह शनिवार को घर से निकला था। रविवार दोपहर चिनाब दरिया से निकलने वाली एक नहर के बीच उसका शव पड़ा था। मरने वाले युवक की जेब से पहचान पत्र मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार ने जानकारी दी कि वह शनिवार को घर से निकला था। काम में कुछ घाटा भी हुआ है, जिससे सौरव तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed