{"_id":"678d5f8406e29f2107021ea9","slug":"dead-body-found-samba-news-c-289-1-sjam1009-104885-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्ध हालत में मिला शव परिजन बोले-हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्ध हालत में मिला शव परिजन बोले-हत्या की गई
Mon, 20 Jan 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
चार लोगों की ओर से ऑटो में लाए जाने का दावा, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
सांबा। कस्बे की मंडी ठलोरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान यशपाल पुत्र प्रीतम दास निवासी मंडी ठलोरा के रूप में हुई है। व्यक्ति लखनऊ के एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत था।
परिजनों के अनुसार यशपाल को शुक्रवार रात 12 बजे चार लोग एक ऑटो पर घर लेने आए थे। अगले दिन शाम तक जब उनके मोबाइल नंबर बंद मिले, तो परिजनों ने घर पर जाकर देखा, जहां उनका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। परिजनों का दावा है कि मृतक की पीठ और छाती पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। यशपाल ने अंग्रेजी में एमए की थी। वह पहले सांबा में ही था और पिछले एक साल से लखनऊ यूपी में अच्छे पैकेज पर एक निजी स्कूल में शिक्षक था। गत तीन जनवरी को घर आया था।
यशपाल 3 जनवरी को घर आए थे और जल्द ही लखनऊ लौटने की तैयारी कर रहे थे। परिजनों का दावा है कि शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में चार अज्ञात लोग उन्हें घर छोड़कर चले गए। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी संभावित कोणों से मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है।
मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई सामने आएगी।
-संदीप चाढ़क, थाना प्रभारी मंडी ठलोरा