{"_id":"66a83d2954811ed0860e5c94","slug":"dead-body-found-in-canal-of-missing-municipal-corporation-employee-jammu-news-c-10-jam1008-409816-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लापता नगर निगम कर्मचारी का शव नहर से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लापता नगर निगम कर्मचारी का शव नहर से मिला
विज्ञापन
-शक्ति नगर श्मशानघाट के पास सड़क किनारे मिली थी स्कूटी, मोबाइल और पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बख्शी नगर के रहने वाले कन्हैया मट्टू का शव कैनाल रोड स्थित रणबीर नहर से मिला। वह दो दिन से लापता था। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
परिजनों ने कहा है कि मौत की जांच होनी चाहिए क्योंकि मृतक की स्कूटी शक्ति नगर श्मशानघाट के पास खड़ी मिली। स्कूटी के भीतर ही मोबाइल फोन भी मिला। जानकारी के अनुसार शनिवार कन्हैया ड्यूटी करने के बाद घर के लिए निकला मगर देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। रविवार को परिजनों ने बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसकी आखिरी लोकेशन शक्ति नगर के पास की है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि उसकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी है। फोन मिलाने पर रिंग जा रही थी, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा था। तभी स्कूटी की डिग्गी खोली तो उसमें मोबाइल और कन्हैया का पर्स मिला। इसके बाद शक हुआ कि वह पास मौजूद नहर में न गिर गया हो। पुलिस ने नहर का पानी बंद करवाया। रविवार देर रात तक पुलिस नहर में स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की मदद से तलाश करती रही लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब दोबारा तलाश की गई तो शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर कैनाल रोड के पास नहर से मिला। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।