{"_id":"60a668afc2a6b160263790fe","slug":"dead-bodies-swept-away-in-flood-in-devika-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका का रौद्र रूप: नदी में आई बाढ़ में बहे अधजले शव, लोगों ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका का रौद्र रूप: नदी में आई बाढ़ में बहे अधजले शव, लोगों ने भाग कर बचाई जान
Thu, 20 May 2021 07:18 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 20 May 2021 07:18 PM IST
सार
देविका नदी का बहाव तेज होने से दो अधजले शव बह गए। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के उधमपुर में दोपहर के समय हुई मुसलाधार बारिश की वजह से देविका नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इससे जहां देविका नदी का उग्र रूप देखने को मिला वहीं, इस बाढ़ में देविका तट के किनारे अंतिम संस्कार करने के दौरान दो अधजले शव भी बह गए।
विज्ञापन
देविका कमेटी के प्रधान सुरेंद्र खजूरिया ने बताया कि उधमपुर के इतिहास में शायद यह पहला मौका है, जब देविका नदी का इतना उग्र एवं विकराल रूप देखने को मिला है। नदी का पानी देविका नदी पर बने मंदिरों के परिसर तक पहुंच गया था। इसके अलावा जिन शवों को मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया था, उनकी अस्थियां भी बह गई हैं। इससे उनके परिजनों को काफी मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वो क्षण काफी भावुक कर देने वाला था जब लोग अपनों का दाह संस्कार भी अच्छे से नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि यह जिला प्रशासन की नाकामी है कि देविका नदी में आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन