{"_id":"632ecffabbca5148326eaf90","slug":"deactivate-the-mortar-found-on-the-international-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mortar on IB: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवानों को मिला मोर्टार शेल, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mortar on IB: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवानों को मिला मोर्टार शेल, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
Sat, 24 Sep 2022 04:59 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:59 PM IST
सार
बीएसएफ के जवानों को गश्त के दौरान आईबी पर एक मोर्टार शेल दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
आईबी पर मिला मोर्टार शेल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रीगल बॉर्डर आउट पोस्ट के पास गश्त के दौरान मोर्टार शेल दिखाई दिया। इसके बाद उसे सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले 19 सितंबर को घगवाल के गांव सुराड़ा में एक नाले से पुराना मोर्टार शेल बरामद हुआ था। उसे भी निष्क्रिय कर दिया गया। सुराड़ा गांव के निकट किसान को एक लोहेनुमा वस्तु मिली। जब देखा तो वह मोर्टार का पुराना गोला था।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में ले लिया और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर दोपहर बाद निष्क्रिय कर दिया गया।