फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DDC Vice President visits remote areas

डीडीसी उपाध्यक्ष ने दूरदराज के इलाकों का किया दौरा

विज्ञापन
DDC Vice President visits remote areas
रियासी। डीडीसी उपाध्यक्ष साजरा कादिर ने दूरदराज इलाकों के दौरे के दूसरे दिन भी लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चसोत, लाद और बद्दर का दौरा कर डीडीसी उपाध्यक्ष ग्रामीणों से रूबरू हुईं। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजली व पीने के पानी समस्या को उजागर कर हल करने की अपील की। इसके साथ ही स्कूलों की हालत पर चिंता जताते हुए इमारतों की मरम्मत करवाने सहित स्टाफ की कमी को भी पूरा करने की गुहार लगाई है। लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, जिस कारण लोग छोटी सी बीमारी के उपचार के लिए कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर हैं। इसमें समय सहित आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई सड़क की हालत भी खराब है, जिनकी जल्द मरम्मत की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को उच्चस्तर पर पहुंचा कर जल्द हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। वह एक सप्ताह से गूल, गुलाबगढ़ और माहौर के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed