फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DDC re-polling: 43 per cent polling in Hajin-e and Dragmulla in Kashmir

डीडीसी पुनर्मतदान: कश्मीर के हाजिन ए और द्रगमुल्ला में 43 प्रतिशत मतदान, कश्मीरियों प्रवासियों ने दिए वोट

Tue, 06 Dec 2022 02:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 02:18 AM IST
सार

डीडीसी द्रगमुल्ला के लिए 42 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 16026 मतदाताओं में से 10724 ने मतदान किया। इनमें 5624 पुरुषों और 5100 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
DDC re-polling: 43 per cent polling in Hajin-e and Dragmulla in Kashmir
बांदीपोरा जिले के हाजिन ए में वोट डालते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर संभाग में बांदीपोरा जिले के हाजिन ए और कुपवाड़ा के द्रगमुल्ला में डीडीसी चुनाव में 43 प्रतिशत मतदान हुआ। हाजिन ए निर्वाचन क्षेत्र में 53.33 प्रतिशत और कुपवाड़ा जिले के द्रगमुल्ला में 32.73 प्रतिशत वोट पड़े। डीडीसी द्रगमुल्ला के लिए 42 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन


16026 मतदाताओं में से 10724 ने मतदान किया। इनमें 5624 पुरुषों और 5100 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीएमएस जगती, जीजीएचएस पट्टा बोहरी और जीएमएस मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में स्थापित कश्मीरी प्रवासियों के लिए विशेष मतदान केंद्रों पर 141 ने वोट डाले।
विज्ञापन


इसी तरह हाजिन ए में 57 मतदान केंद्रों पर 53.33 प्रतिशत मतदान हुआ। 16313 मतदाताओं में से 8669 ने मतदान किया। इनमें से 4717 पुरुषों और 3982 महिलाओं ने वोट डाले। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर दो बजे संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के बाद सभी आयु वर्ग के लोगों ने मतदान में भाग लिया। कश्मीरी प्रवासियों ने जम्मू में अलग-अलग जगहों पर उनके लिए बनाए गए विशेष मतदान केंद्रों में भी वोट डाला। दोनों सीटों पर 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

मतदान केंद्र में किसी मतदाता ने नहीं डाला वोट

शहीद कैप्टन तुषार महाजन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में सोमवार को कुपवाड़ा जिले के द्रगमुल्ला क्षेत्र के डीडीसी उप चुनाव के लिए मतदान केंद्र स्थापित किया गया। दोपहर तक चली मतदान की प्रक्रिया में कोई भी मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा। 

चुनाव आयोग की तरफ से तैयार किए गए मतदान केंद्र में सुबह से ही पूरी तैयारी कर रखी थी। मतदान केंद्र में सुरक्षा बल भी तैनात थे लेकिन दोपहर दो बजे तक एक भी मतदाता मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा। एआरओ डॉ. नासिर ने बताया कि द्रगमुल्ला क्षेत्र के उधमपुर में 20 विस्थापित कश्मीरी पंडित मतदाता हैं। दोपहर तक चली प्रक्रिया में कोई भी मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा है।

हाजिन ए के चुनाव पर रोक से हाईकोर्ट का इन्कार

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय धर की अदालत ने जिला विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र हाजिन-ए में पुनर्मतदान के संबंध में अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। यहां सोमवार को फिर से मतदान हुआ।

अबीदा अफजल ने अपनी याचिका में इस साल 16 नवंबर को अन्य लोगों के साथ राज्य चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी करने की शक्तियों को चुनौती दी थी। एसईसी ने हाजिन-ए सहित डीडीसी के लिए आम चुनाव कराने के लिए वास्तव में 29 अक्टूबर 2020 को एक अधिसूचना जारी की थी।



जिला बांदीपोरा के 14 डीडीसी में से 13 से संबंधित चुनाव के परिणाम घोषित किए गए थे, जबकि डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र हाजिन-ए का परिणाम रोक दिया गया था क्योंकि निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों में से एक शाजिया को भारत का नागरिक नहीं पाया गया था। इसके कारण दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए गए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed