फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ddc news

Jammu News: डीडीसी ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण

विज्ञापन
ddc news
अखनूर। जिला विकास परिषद के सदस्य सुरेश शर्मा ने सोमवार को ब्लॉक मैरा मान्द्रियां की पंचायत बडूई में 18.50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इन कार्यों में गांव सगानी-बडोला के पंडित मोहल्ले की गली, बराल मोहल्ले में पुलिया निर्माण, गांव परसोती में दो गलियों का निर्माण कार्य और गांव बडूई के सरपंच मोहल्ले में नाली निर्माण शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से पूरी की गई हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर सुरेश शर्मा ने कहा कि ब्लॉक मैरा मान्द्रियां और चौकी चौरा की हर पंचायत में विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिन लोगों के पास पहले कच्चे मकान थे, वे अब पक्के घरों में रह रहे हैं। इसके साथ ही हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में हर पंचायत में इसी तरह विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रशपाल शर्मा, पूर्व सरपंच मिल्खी राम, पूर्व पंच सूबेदार सत्यपाल शर्मा, मंडल महामंत्री अक्षय मगोंत्रा, अशोक कुमार, ठाकुर दास, कैप्टन ओमप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, गारू राम, कुलदीप कुमार, सीता राम, रामकेश और राजीव कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed