DDC election: अंतिम चरण में 50.98 फीसदी हुआ मतदान, कश्मीर में 29.91 और जम्मू संभाग में 72.71 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट
जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के आठवें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न हुआ। घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच भी लोग वोट डालने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। अंतिम चरण में 50.98 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें कश्मीर संभाग में 29.91 प्रतिशत और जम्मू संभाग में 72.71 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। मेंढर में दोपहर करीब तीन बजे कांग्रेस उम्मीदवार की गाड़ियों पर पथराव की घटना हुई। इसके बाद हुई हिंसा में करीब दस लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू और कश्मीर संभाग में सुबह 9 बजे तक 8.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
- कश्मीर संभाग में कुल मतदान 5.54 प्रतिशत
- पुलवामा 1.38
- बारामुला 8.62
- कुलगाम 1.36
- शोपियां 1.03
- अनंतनाग 0.62
- बांदीपोरा 12.94
- कुपवाड़ा 11.52
- बडगाम 6.55
- किश्तवाड़ 12.88
- उधमपुर 8.30
- जम्मू 8.51
- कठुआ 13.42
- रामबन 10.01
- डोडा 8.95
- सांबा 17.91
- पुंछ 14.86
- राजोरी 15.94
- रियासी 17.17
कश्मीर संभाग-
- पुलवामा 4.35
- बारामुला 25.56
- कुलगाम 4.66
- शोपियां 3.79
- अनंतनाग 4.63
- बांदीपोरा 30.77
- कुपवाड़ा 33.43
- बडगाम 19.10
- किश्तवाड़ 34.15
- उधमपुर 24.56
- जम्मू 36.64
- कठुआ 34.45
- रामबन 36.14
- डोडा 34.02
- सांबा 42.01
- पुंछ 43.88
- राजोरी 40.68
- रियासी 41.87
पुंछ की दो सीटों पर 21 को होगा पुनर्मतदान
डीडीसी चुनाव में प्रदेशभर में सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड बनाने वाले पुंछ जिले की दो सीटों पर 21 दिसंबर को दोबारा मतदान होगा। मेंढर-ए और मेंढर-बी सीटों में धांधली के आरोप पर विभिन्न सियासी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भारी हंगामा किया था। राज्य चुनाव आयोग ने शिकायतों को ध्यान में रखते हुए दोनों सीटों पर कुल चार मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान की अधिसूचना जारी की है।
दरहाल निर्वाचन क्षेत्र में 26296 मतदाताओं के लिए 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 केंद्र अतिसंवेदनशील और 25 केंद्र संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। वहीं सुंदरबनी निर्वाचन क्षेत्र में 32577 मतदाताओं के लिए 75 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 केंद्र अति संवेदनशील हैं, जबकि 23 केंद्र संवेदनशील हैं।
Jammu and Kashmir: Voting underway for the eighth phase of District Development Council (DDC) elections; visuals from a polling station in Reasi pic.twitter.com/K6tuvbDJvw
— ANI (@ANI) December 19, 2020