{"_id":"5fc9c7638ebc3eefa77745a7","slug":"ddc-election-jammu-kashmir-voting-for-third-phase-of-district-development-council-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रण का दिलचस्प मुकाबलाः शिक्षक की नौकरी छोड़ मामी-भांजी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रण का दिलचस्प मुकाबलाः शिक्षक की नौकरी छोड़ मामी-भांजी आमने-सामने
Fri, 04 Dec 2020 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में राजोरी जिले के बुद्धल ओल्ड ए निर्वाचन क्षेत्र में मामी-भांजी के आमने-सामने होने से मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। यहां से पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार की पत्नी जुबैदा बेग़म अपनी पार्टी से और उनके भांजे एवं सरपंच जावेद इकबाल चौधरी की पत्नी शाजिया कोसर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
दोनों प्रत्याशी सरकारी शिक्षक थीं और चुनाव लड़ने के लिए नौकरी से इस्तीफा दिया है। बुद्धल ओल्ड ए निर्वाचन क्षेत्र शेड्यूल्ड ट्राइब (एसटी) महिला आरक्षित है और दोनों प्रत्याशी एसटी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। शाजिया ने बताया कि सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने के पीछे उनका एक ही मकसद है लोगों की सेवा करना।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- डीडीसी चुनावः ये कतारें हैं लोकतंत्र की जीत की, आतंकवाद के मुंह पर तमाचा है ये उत्साह, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुद्धल ओल्ड ए दूरदराज और पिछड़ा इलाका है। यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। वह चुनाव जीतकर लोगों को सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहती हैं। वहीं पूर्व मंत्री जुल्फिकार की पत्नी जुबैदा बेगम ने कहा कि गरीब और पिछड़े बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की सुविधा देना ही उनका मकसद है। इसीलिए वह नौकरी छोड़कर लोगों की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं।
उधर नेकां के वरिष्ठ नेता चौधरी शफी की बेटी शाहीन अख्तर बुद्धल ओल्ड ए से ही नेकां की टिकट पर चुनाव मैदान में है। शाहीन ने कहा कि उनका लक्ष्य भी गरीब व पिछड़े लोगों को बुनियादी सेवा प्रदान करना है।