{"_id":"6023c2d8f387944f30147e93","slug":"ddc-chairman-election-jammu-kashmir-gupkar-alliance-wins-pulwama-and-ganderbal-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी अध्यक्ष चुनावः पुलवामा और गांदरबल में गुपकार का कब्जा, महबूबा मुफ्ती ने इस तरह दी जीत की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी अध्यक्ष चुनावः पुलवामा और गांदरबल में गुपकार का कब्जा, महबूबा मुफ्ती ने इस तरह दी जीत की बधाई
Wed, 10 Feb 2021 04:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 10 Feb 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर डीडीसी अध्यक्ष चुनाव में गुपकार गठबंधन के उम्मीदवार सैयद बारी अंद्राबी (पीडीपी) को पुलवामा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। जबकि मुख्तार बंद नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। उधर, गांदरबल सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस(नेकां) के उम्मीदवार नुजहत इश्फाक को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही पीडीपी के बिलाल अहमद शेख को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः झील में खुद को कंबल से ढके और नाव पर बैठे लोग ये क्या कर रहे हैं? तस्वीरें देख धोखा खा जाएंगे
विज्ञापन
दोनों सीटों पर गठबंधन को जीत मिलने पर महबूबा मुफ्ती ने प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुकरणीय चरित्र और साहस दिखाने के लिए पुलवामा और गांदरबल के डीडीसी सदस्यों को बधाई। दबावों और खतरों के बावजूद आप गुपकार गठबंधन के साथ खड़े रहे। बता दें कि गुपकार गठबंधन के नेताओं ने हाल ही में भाजपा पर खरीद-फरोख्त और दबाव बनाने का का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Congratulations to DDC members of Pulwama & Ganderbal for showing exemplary character & courage. They stood by PAGD despite unimaginable pressures & threats.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 10, 2021