फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DC Reasi Held Meeting

Jammu News: 12 आइकन करेंगे युवाओं को मतदान के लिए जागरूक

विज्ञापन
DC Reasi Held Meeting
रियासी डीसी जिला के लिए घोषित आइकॉन साथ बैठक करते हुए।
- मुख्य चुनाव अधिकारी के नए आदेश की डीसी ने बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। संभवतः होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को बैठक कर नए आदेशों की जानकारी दी गई। डीसी निधि मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 आइकन चुने गए।
इनमें वरिष्ठ नागरिकों के अलावा साहित्यकार, गायक, खिलाड़ी व विभिन्न अवार्ड प्राप्त करने वाले शामिल किए गए हैं। चुने गए आइकन युवा मतदाताओं को वोट बनाने और मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी चुनाव अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बार चुनाव में कई बदलाव आए हैं। खासकर मतदाता पहचान पत्र में मतदाता का नाम पहचान पत्र की दाहिनी तरफ उस के पोलिंग स्टेशन व नंबर के साथ होगा ताकि सूची में नाम तलाश करने में समय की बचत हो। इसके अलावा एक मतदान केंद्र पर अब मतदाताओं की संख्या बारह सौ के करीब रखी जाएगी। पहले यह पंद्रह सौ या इसके आसपास होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस से मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद रहेगी और मतदाताओं का समय कम लगेगा। मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल फोन रखने की सुविधा होगी मतदाता मोबाइल रख कर टोकन लेंगे और मतदान करने उपरांत मोबाइल टोकन दिखा वापिस ले सकेंगे। इस के साथ ही राजनीतिक दल अपना पोलिंग बूथ या टेबल को मतदान केंद्र के सौ मीटर की दूरी के पास लगा सकेंगे पहले बूथ को दो सौ मीटर के दायरे में लगाने की अनुमति थी।

इन लोगों को चुना गया आइकन
1. बलवंत ठाकुर (पद्मश्री इंडियन थियेटर पर्सनेलिटी)
2. संजीव कुमार (बेस्ट टीचर राष्ट्रपति अवॉर्डी)
3. राज राही (साहित्य अकादमी नेशनल अवॉर्डी)
4. राकेश कुमार (अर्जुन अवॉर्डी, पैरा आर्चर)
5. नदीम भट्ट,,,,(कप्तान, जम्मू-कश्मीर दिव्यांग क्रिकेट टीम)
6. जगमोहन सिंह (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, दिव्यांग क्रिकेट टीम)
7. कुसुम कुमारी(स्टेट व नेशनल राष्ट्रपति अवॉर्डी, शिक्षिका)
8. अनुराधा शर्मा(रियासी जिले की पहली महिला रेसलिंग कोच)
9. अनीता देवी (सेल्फ हेल्प ग्रुप डुग्गरधानी की सदस्य)
10. अनीता कुमारी (लखपति दीदी एनपीएलएम)
11. चमन लाहिरी (प्रख्यात डोगरा गायक)
12. ओम केसर (ट्रैवल ब्लॉगर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed