फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dc office's staff involved in election duty

बैरंग लौट रहे उपायुक्त कार्यालय पहुंचने वाले लोग

Thu, 27 Nov 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 27 Nov 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
dc office's staff involved in election duty

विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी होने से डीसी आफिस जम्मू का सरकारी अमला चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हो गया है। इसके चलते डीसी कांप्लेक्स के अधिकतर सेक्शन मुलाजिमों से खाली हो गए है। ऐसे में उपायुक्त कार्यालय पहुंचने वाले अधिकतर लोग बैरंग लौटने को मजबूर है। सिंगल विंडो पर अब तो धूल-मिट्टी जमा होने लगी है। कुछ मामलों को उपायुक्त खुद निपटा रहे हैं।

विज्ञापन


डीसी आफिस के अधिकतर मुलाजिमों को विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगाया गया है। नायब तहसीलदार, तहसील तथा पटवारी से लेकर क्लरिकल स्टाफ के लोग भी चुनावी ड्यूटी में लगे हैं। डीसी कांप्लेक्स में इनके बैठने के स्थान खाली हैं।
विज्ञापन


जो लोग किसी काम से यहां पहुंच रहे हैं, उन्हें डीसी के पास ही आना पड़ रहा है, जहां से अधिकतर लोगों को बैरंग लौटना पड़ता है, क्योंकि उपायुक्त भी चुनावों से संबंधित कार्यों में जुटे हैं। ऐसे में कुछ मामले देख कर चुनाव के बाद लोगों को आने के लिए बोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, सिंगल विंडो में नाममात्र ही मुलाजिम नजर आ रहे हैं। अब यहां कतारें नजर नहीं आ रही हैं। सिंगल विंडो के बाहर धूल-मिट्टी जमा होने लगी है। डीसी आफिस में हलचल कम हो रही है। गिने-चुने लोग ही अपने काम करवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर लोग बैरंग लौट रहे हैं।


उधर, उच्चाधिकारियों का कहना है कि चुनाव के कारण लोगों का रुझान चुनाव की ओर ज्यादा है, इसलिए लोग कम आ रहे हैं। जो लोग आ रहे हैं, उनके काम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed