फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Davinder Singh used his car to transport terrorists, Davinder Singh was in touch with Pakistani embassy

अपनी गाड़ी से आतंकियों को पहुंचाता था दविंदर सिंह, इस तरह पाकिस्तानी अधिकारी ले रहे थे सूचनाएं

Tue, 07 Jul 2020 10:18 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Davinder Singh used his car to transport terrorists, Davinder Singh was in touch with Pakistani embassy
Suspended DSP Davinder Singh - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह और हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर सैयद नवीद मुश्ताक उर्फ नवीद बाबू समेत छह लोगों के खिलाफ आतंक फैलाने के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि दविंदर सिंह दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के चुनिंदा अधिकारियों से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में था। पाकिस्तानी अधिकारी संवेदनशील सूचनाएं लेने में उसका इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन


जम्मू स्थित एनआईए की स्पेशल कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र में ओवर ग्राउंड वर्कर इरफान शफी मीर व रफी अहमद राथर, कारोबारी तनवीर अहमद वानी और नवीद बाबू के भाई सैयद इरफान अहमद का नाम भी शामिल है। कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में 11 जनवरी को हिजबुल के कमांडर नवीद बाबू, रफी अहमद राथर, डिप्टी एसपी दविंदर सिंह व इरफान शफी मीर उर्फ एडवोकेट को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कारगिल विजय के 21 साल: भारत के इस ‘बहादुर’ का खौफ इतना था कि पाकिस्तान कहता था 'चुड़ैल'
 

गाड़ी से एक एके 47 राइफल, तीन पिस्टल, गोलियां और विस्फोटक बरामद किया गया था

ये सभी जम्मू की ओर आई-20 कार से आ रहे थे। गाड़ी एडवोकेट चला रहा था। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक एके 47 राइफल, तीन पिस्टल, गोलियां और विस्फोटक बरामद किया गया था। एनआईए ने 17 जनवरी को मुकदमा कायम किया।

जांच के दौरान इन चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद कश्मीर घाटी और जम्मू में 15 स्थानों पर छापामारी की गई। अलग-अलग दिन तीन अन्य आरोपी सैय्यद इरफान अहमद (नवीद का भाई), तनवीर अहमद वानी व तारिक अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों को हिजबुल मुजाहिदीन को फंड मुहैया कराने और हथियारों व विस्फोटकों की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला कि फरवरी 2019 में नवीद बाबू को तत्कालीन डिप्टी एसपी दविंदर सिंह ने जम्मू में सुरक्षित पनाहगार उपलब्ध कराया। नवीद के साथ एडवोकेट और सैयद इरफान अहमद भी थे। दविंदर सिंह खुद के वाहन से हिजबुल आतंकियों को पहुंचाता था।

उसने हथियारों की खरीद में मदद का भी भरोसा दिलाया था। पाकिस्तान घाटी में लगातार आतंकी गतिविधियों के लिए हिजबुल मुजाहिदीन को पैसे, हथियार और अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। आरोप पत्र में कहा गया है कि तारिक अहमद मीर के खिलाफ जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed