फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Davinder case, NIA can raise some more people for questioning

दविंदर मामले में एनआईए को मिले कई अहम सुराग, कई लोगों से हो सकती है पूछताछ

Mon, 17 Feb 2020 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Feb 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Davinder case, NIA can raise some more people for questioning
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स

आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी दविंदर सिंह मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) क्रॉस एलओसी ट्रेड के जरिए होने वाली टेरर फंडिंग के भी सूत्र तलाशेगी और अभी कुछ और लोगों को पूछताछ के लिए उठाएगी। जांच एजेंसी डीएसपी और नवीद से भी पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कश्मीर घाटी से आतंकियों को बाहर निकालने की कोशिश में गिरफ्तार किए गए डीएसपी के साथ प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी  सैयद नावेद मुश्ताक अहमद उर्फ नावेद बाबू को गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में बताया कि कैसे उसके संगठन को फंडिंग मिलती है और वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से किस तरह संपर्क में रहता है।
विज्ञापन

 
एनआईए ने 2016 में जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार व्यापार के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और कश्मीर के बारामुला जिले के सलामाबाद और पुंछ जिले के चक्कां-दा-बाग में व्यापार सुविधा केंद्रों पर छापे मारे थे। इसके बावजूद पिछले चार वर्षों के दौरान जांच एजेंसी व्यापारियों से प्राप्त धन के अंतिम लाभार्थी को खोजने में असमर्थ रही। अधिकारियों ने कहा कि नावेद से पूछताछ के दौरान एजेंसी को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि अब इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ और लोगों को उठाए जाने की संभावना है, क्योंकि डीएसपी के मामले में चल रही जांच से चार साल पुराना मामला फिर से चर्चा में आ गया है। हाल ही में पुलिस ने क्रॉस एलओसी व्यापार संगठन के अध्यक्ष तनवीर अहमद वानी को  गिरफ्तार किया था।

वर्ष 2008 में शुरू हुआ था क्रॉस एलओसी ट्रेड

भारत-पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के लिए वर्ष 2008 में क्रॉस एलओसी ट्रेड शुरू हुआ था। हालांकि केंद्र सरकार ने अप्रैल 2019 में इस व्यापार रास्ते  के जरिए पाकिस्तान द्वारा अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और फर्जी करेंसी की आपूर्ति का हवाला देते हुए व्पापार रोक दिया था। अधिकारियों ने कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि डीएसपी दविंदर को इस फंडिंग पैटर्न की जानकारी नहीं है, क्योंकि वह लंबे समय से नावेद बाबू के साथ जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed