फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Date August 31 Enhanced VAT returns

J&K: वैट रिटर्न की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी

Thu, 28 Jul 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 28 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Date August 31 Enhanced VAT returns
income tax - फोटो : income tax
वित्त मंत्री हसीब द्राबू ने जम्मू कश्मीर के उद्योगपतियों-व्यापरियों को राहत प्रदान करते हुए वैट रिटर्न भरने की तारीख को 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। पहले इसकी तारीख 31 जुलाई थी। मंत्री ने कहा कि व्यापारियों की मांग थी कि इस तारीख को तीन माह के लिए बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों ने मौजूदा हालात के चलते राहत देने की मांग की थी। व्यापरियों का कहना था कि वे वर्तमान हालात में टैक्स नहीं भर सकेंगे। मुख्यमंत्री से मंत्रणा करने के बाद इस तारीख को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में एसआरओ जारी कर दिया गया है। वहीं चैंबर आफ कामर्स एंड  इंडस्ट्री के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के अनुसार एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर में वित्त मंत्री से मिलकर वैट रिटर्न की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय कश्मीर में एक पखवाड़े से हालात भी खराब चल रहे थे। इंटरनेट सेवा भी बंद थी। ऐसी स्थिति में व्यापारी ऑनलाइन वैट व अन्य रिटर्न नहीं भर पा रहे थे। बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित गुप्ता ने वित्त मंत्री के इस आदेश का स्वागत किया है।


अनुसार आनलाइन सेवा ठप होने के कारण सभी व्यापारी परेशान थे। व्यापारियों की इस मांग को सरकार के समक्ष भी उठाया गया। सरकार ने उनकी मांग ली है और अब व्यापारी वैट व अन्य टैक्स रिटर्न भर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed