फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   data base system still off the track

महीने बाद भी डाटा बेस सिस्टम शुरू नहीं

Mon, 15 Jun 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
data base system still off the track

शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों व शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिए शिक्षा मंत्री ने एक महीने के अंदर डाटा बेस सिस्टम शुरू करने के आदेश शिक्षा विभाग को दिए थे, लेकिन अभी तक काम शिक्षा विभाग पूरा नहीं कर पाया है। राज्य में 80 हजार से ज्यादा कर्मचारी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। इनमें ज्यादातर शिक्षक और लेक्चरर हैं।

विज्ञापन


हालत यह है कि कौन सा शिक्षक किस स्कूल में कार्यरत है, इसकी पूरी जानकारी चीफ एजूकेशन अफसर और जोनल एजूकेशन अफसर्स के पास भी नहीं होती है। जब किसी शिक्षक का पता लगाना होता है तो फाइलें निकाल कर पता लगाना पड़ता है। आंकड़े इकट्ठे करने में तो कई दिन लग जाते हैं। इसकी जानकारी जब नई सरकार के शिक्षा मंत्री को मिली थी तो उन्होंने इस परेशानी को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक जिले में डाटा बेस सिस्टम शुरू करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इनको कहा गया था कि एक महीने के अंदर यह काम पूरा करके रिपोर्ट पेश की जाए, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी शिक्षा विभाग डाटा बेस सिस्टम का काम पूरा नहीं कर पाया है। चीफ एजूकेशन अफसर जेके सूदन ने बताया कि शिक्षकों का डाटा इकट्ठा करने का काम तेजी से चल रहा है। चंद दिनों के अंदर जम्मू जिले में डाटा बेस सिस्टम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed