{"_id":"56e414904f1c1ba85a8b4568","slug":"darbar-move-preparation-start-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में पुलिस ने शुरू की दरबार मूव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में पुलिस ने शुरू की दरबार मूव की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 12 Mar 2016 06:37 PM IST
सार
- कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए श्रीनगर में आवास तलाशी शुरु।
- पुलिस विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
साल में दो बार जम्मू कश्मीर की राजधानी बदली जाती है।
- फोटो : Getty Images (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य पुलिस ने दरबार मूव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए श्रीनगर में आवास तलाशना शुरू कर दिया है। कश्मीर के होटल और गेस्ट हाउस में इनको ठहराया जाएगा।
विभाग ने होटल और गेस्ट हाउस मालिकों से कहा है कि वह उनको छह महीने रहने के लिए जगह देने का ब्योरा दें। पुलिस विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। जो भी मानकों पर खरा होगा, वे विभाग को आवास सुविधा देगा।
जानकारी के अनुसार दरबार मूव के साथ पुलिस का हेडक्वार्टर भी मूव करता है। इसमें पुलिस के वेलफेयर, परिवहन, इमारत, तकनीकी, स्वास्थ्य सहित सभी विभाग मूव होते हैं। हर वर्ष करीब 3000 कर्मी-अधिकारी दरबार के साथ मूव करते हैं।
विज्ञापन
विभाग के पास अपनी इतनी इमारतें नहीं कि सबको आवास दे सके। इसलिए विभाग होटलों और गेस्ट हाउस से सेवा लेगा। पुलिस विभाग के एआईजी बिल्डिंग की ओर से इसे लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है।
22 मार्च तक टेंडर करने वाले आवेदन कर सकेंगे। सिर्फ वही होटल और गेस्ट हाउस पुलिस को सुविधा देंगे, जो पर्यटन विभाग में पंजीकृत होंगे। पुलिस विभाग पूरी जानकारी लेने और मुआयना करने के बाद इन्हें किराए पर लेगा। मई से अक्तूबर तक पुलिस किराए की आवास सेवा लेगी।