{"_id":"636ea611e2be6a03a62a4cab","slug":"dap-chief-azad-said-religion-has-to-be-kept-separate-from-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी प्रमुख आजाद बोले: धर्म को राजनीति से अलग रखना होगा, इसके आधार पर लोगों को नहीं बांट सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी प्रमुख आजाद बोले: धर्म को राजनीति से अलग रखना होगा, इसके आधार पर लोगों को नहीं बांट सकते
Sat, 12 Nov 2022 01:14 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 12 Nov 2022 01:14 AM IST
सार
श्रीनगर में आयोजित पार्टी के समारोह में आजाद ने कहा, कुछ नेता और दल समाज में विभाजन पैदा कर रहे हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिनके बयानों और गतिविधियों में समाज में कलह पैदा करने की क्षमता है।
विज्ञापन
श्रीनगर में डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के कार्यक्रम में प्रमुख गुलाम नबी आजाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कहा कि धर्म को राजनीति से अलग करने की जरूरत है। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन लोगों को एकजुट करने की बात होनी चाहिए, विभाजन की नहीं। उन्हें राजनीति या धर्म के आधार पर लोगों को नहीं बांटना चाहिए।
विज्ञापन
श्रीनगर में आयोजित पार्टी के समारोह में आजाद ने कहा, कुछ नेता और दल समाज में विभाजन पैदा कर रहे हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिनके बयानों और गतिविधियों में समाज में कलह पैदा करने की क्षमता है।
विज्ञापन
मैं ऐसी नीतियों की आलोचना और विरोध करता हूं जो समाज में विभाजन पैदा कर सकती हैं। चुनाव नफरत फैलाने का बहाना नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, पहले भी चुनाव हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर और उसके लोग परीक्षा के दौर से गुजर रहे हैं और केवल नारे लगाने से कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन