फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dangal play

Jammu News: बेनतीजा रही बड़ी माली, छोटी में दिल्ली का पहलवान विजेता

विज्ञापन
dangal play
नड़ में हुआ दंगल का आयोजन, स्थानीय समेत अन्य राज्यों के पहलवानों ने लड़ी 57 कुश्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के नड़ में बुधवार को दंगल कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन हुआ। बड़ी माली का मुकाबला 31 हजार रुपये का दिल्ली के सागर पहलवान और आरएस पुरा के काका पहलवान के बीच हुआ। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं, दूसरा मुकाबला 25 हजार की पुरस्कार राशि के लिए दिल्ली के अंकुश पहलवान और हरियाणा के सोनू पहलवान के बीच लड़ा गया। इस रोमांचक मुकाबले में अंकुश ने सोनू को चित कर जीत हासिल की।

वहीं, तीसरा मुकाबला 21 हजार रुपये का हुआ। इसमें रोहतक के टिंकू पहलवान और पंजाब के सोनू पहलवान भिड़े। यह मुकाबला टिंकू पहलवान ने जीता। दंगल कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने दंगल में कुल 57 कुश्तियां करवाई गईं। मौके पर भाजपा सांबा प्रभारी ठाकुर नारायण सिंह मुख्य अतिथि थे। वहीं, सह प्रभारी मुनीश खजूरिया और नगर परिषद अध्यक्ष पवन कोहली विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने प्रतिभा दिखाई। क्षेत्र के बच्चों सहित युवाओं ने भी कुश्ती खेलकर दंगल का लुत्फ उठाया। इस दंगल में कुश्ती की शुरुआत दो सौ रुपये से हुई और आखिरी कुश्ती 31 हजार रुपये की करवाई गई। मुख्य अतिथि ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद विनोद सिंह, डीडीसी नड़ करतार चंद, सरपंच सुरिंदर सिंह, रमेश सिंह, रिशु शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed