फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dangal in bishnah

Jammu News: बब्बा व इमाम हुसैन में बराबरी पर छूटी बड़ी माली की कुश्ती

विज्ञापन
Dangal in bishnah
चोरली में बाबा चूड शाह जी के देवस्थान पर वार्षिक दंगल, काका और अमीर खान का मुकाबला भी बराबरी पर रहा
विज्ञापन

बिश्नाह। दंगल कमेटी ने गांव चोरली में बाबा चूड शाह जी के देवस्थान पर वार्षिक दंगल करवाया। इसका शुभारंभ डीडीसी बिश्नाह धर्मेंद्र कुमार ने किया। दंगल में दो बड़ी मालियां थीं। बब्बा और इमाम हुसैन के बीच 21000 हजार की पहली माली तथा काका और अमीर खान के बीच 11000 हजार रुपए की दूसरी माली का मुकाबला करवाया गया। दोनों कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। जीत-हार का फैसला न होने से मालियां पहलवानों में बराबर बांट दी गईं। दंगल में एक विकलांग पहलवान की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। विकलांग पहलवान ने दांव लगा विरोधी पहलवान को पटखनी देकर चित कर दिया।

कोरोना महामारी के बाद दंगल फिर शुरू
इलाकावासी तिलक राज निवासी चोरली, काकू राम निवास बिशनाह, गुरचरण सिंह निवासी दबड़, विजय कुमार निवासी दबड़ तथा नसीब चंद निवासी कोठे ने बताया कि वह वर्षों से इस दंगल को देखने आ रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण कुछ वर्ष दंगल बंद कर दिया गया। इसे दंगल कमेटी ने पुनः शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed