फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dangal

शिवा केसरी दंगल में सुनील-शमशेर बने संयुक्त विजेता

विज्ञापन
Dangal
बिलावर। नाज खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित शिवा केसरी वार्षिक दंगल में पंजाब के सुनील जिरकपुरिया और शमशेर पहलवान संयुक्त विजेता रहे। दंगल का शुभारंभ एडीसी बिलावर सुरेश कुमार शर्मा और नगर कमेटी के चेयरमैन ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में 100 के करीब मुकाबले करवाए गए। इसमें स्थानीय इलाके के पहलवानों सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पहलवान शामिल हुए।
विज्ञापन

मल युद्ध का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहलवानों ने दंगल देखने पहुंचे लगभग 20000 लोगों की खूब वाहवाही लूटी। छोटी माली का मुकाबला पंजाब के बाबा फरीद और पंजाब के सुख पहलवान के बीच हुआ, जिसमें बाबा फरीद ने सुख पहलवान को पटखनी देकर छोटी माली पर कब्जा जमा लिया। बड़ी माली का मुकाबला बड़ा रोमांचक रहा।
विज्ञापन

इसमें सुनील पहलवान ने शमशेर पहलवान को पटकनी देने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सुनील पहलवान शमशेर पर अधिक हावी न हो सका। करीब 40 मिनट तक तक चली कुश्ती में दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को हराने का पूरा प्रयास किया। लेकिन कोई भी पहलवान एक-दूसरे को चित न कर सका। बाद में दंगल कमेटी की ओर से दोनों पहलवानों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी माली में विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से 120000 नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं बड़ी माली में संयुक्त विजेता रहे दोनों पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से डेढ़ लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

दंगल कमेटी के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से शिवा केसरी दंगल बिलावर में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य विक्रम सिंह, बीडीसी चेयरमैन अशोक कुमार, दंगल कमेटी के सदस्य रविंद्र बिलोरिया, पवन चनोरिया, पार्षद पूर्ण चंद, बद्रीनाथ, बीके बसौतरा, इंजीनियर सुरेंद्र सिंह, सुनील खजुरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed