{"_id":"687bffc2278ba3cf340973bf","slug":"dalai-lama-visit-jammu-news-c-10-lko1027-664744-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अब आज जाएंगे जंस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अब आज जाएंगे जंस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। खराब मौसम के मद्देनजर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा शनिवार को जंस्कार के लिए रवाना नहीं हो सके। अब वे कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को उड़ान भरेंगे। दलाई लामा का कार्यक्रम एक दिन टलने से जंस्कार में अनुयायी थोड़े निराश दिखे।
दलाई लामा के प्रेस सचिव सेंडुप ने बताया कि मौसम खराब होने की सूचना के बाद विमान के उड़ान न भर पाने की वजह से दलाई लामा का 19 जुलाई का दौरा एक दिन टाल दिया। रविवार को मौसम साफ होने का अनुमान जताया गया है।
बता दें कि जंस्कार में दलाई लामा एक दिन आराम के बाद कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें आमंत्रित अतिथियों के बीच शिक्षाओं के पाठ, आम लोगों से मिलने के साथ ही एक नए स्तूप की आधारशिला रखा जाना शामिल है। 27 जुलाई को तिब्बती धर्मगुरु का लेह लौट आने का कार्यक्रम है। ब्यूरो